बलिया। नगर के सिविल लाइन स्थित 132 केवी पावर हाउस परिसर के पास झंखाड़ में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लगने से नगर समेत चार विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बिजली निगम के कर्मचारियों ने आग बुझने होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी। 132 केवी पावर हाउस के एसडीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि आग को देखते हुए एहतियातन आपूर्ति बंद की गई जिसे शुरू कर दी है।