फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान के उद्धाटन के दौरान लगी आग, पति-पत्नी, बेटा झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/ जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में बुधवार को जनरल स्टोर व डेयरी के उद्धाटन के दौरान लगी आग में पति पत्नी व बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख पति व पत्नी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।
इब्राहिमाबाद गांव के भारत सिंह जनरल स्टोर व डेयरी की दुकान खोले थे।
सुबह में पूजा पाठ के दौरान अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान में आग फैलता देख भारत सिंह 58, उनकी पत्नी भागमनी देवी 55 और बेटा विशाल सिंह 22 आग बुझाने के दौरान झुलस गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद भारत सिंह, भागमनी देवी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भागमनी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें