फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अज्ञात कारणों से लगी आग, छह झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के वरुणा गांव अंतर्गत बिंद टोला में रविवार को झोपड़ी में आग लग गई। घटना में छह झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। भैंस झुलस गई। रविवार की दोपहर में पीड़ित परिवार के सभी सदस्य खेतों में कार्य करने गए थे। इसी दौरान अचानक परमात्मा बिंद की झोपड़ी से अचानक आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की घटना में में परमात्मा बिंद, राजकिशोर, महंत, शिवकुमार, राहुल व श्रीभगवान की झोपड़ी जल गईं। राहुल बिंद की भैंस गंभीर रूप से झुलस गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें