फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छह झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। रेवती थाना क्षेत्र के दिघार स्कूल के पास पटेल बस्ती में बुधवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह से अधिक परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

आग पप्पू पटेल की झोपड़ी से शुरू हुई। देखते ही देखते लपटों ने मणिकांत, सबीली देवी, चिंता हरण, रोहित देवा की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। सबसे ज्यादा नुकसान राजकुमारी देवी के परिवार को हुआ है। उनकी बेटी की शादी तय थी। शादी के लिए पाई पाई जोड़कर किसी तरह जमा किए गए सोना, चांदी, कपड़े और नगदी सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। झोपड़ी के पास खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली व दो साइकिल भी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है। समाजसेवी अनिल चौधरी ने गर्मी के मौसम में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस उपाय करने की मांग भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें