फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के टडवा गांव ​स्थित टेंट गोदाम में लगी आग की सूचना पर पहुंचे लोग। जागरु
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। शुक्रवार की सुबह गोदाम से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने व्यवसायी को सूचना दी। टंडवा निवासी सुमित चौबे के पुत्र अवधेश चौबे टेंट हाउस का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम में ताला बंद कर घर चले गए। देर रात किसी समय शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। बंद गोदाम में आग तेजी से फैलती गई और टेंट व्यवसाय में इस्तेमाल होने वाला सामान उसकी चपेट में आता गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गोदाम से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल सुमित को सूचना दी। मौके पर पहुंचे व्यवसायी ने ग्रामीणों के साथ गोदाम खोलकर अंदर देखा तो सामान जलकर राख हो चुका था। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, फायर ब्रिगेड विभाग आग लगी के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें