फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। सोशल मीडिया पर सपा मुखिया के पुत्री पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बा निवासी गोरख नाथ जायसवाल सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद सपा कार्यकर्ता प्राथमिकी दर्ज होने तक कोतवाली में डटे रहे।
सपा के 20 से 25 सपा कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह नगरा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि विगत दो दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अज्ञात एवं रसड़ा कस्बा निवासी गोरख नाथ जायसवाल ने सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुत्री के विरुद्ध अभद्र एवं अनर्गल टिप्पणी की है। इस प्रकार की अवांछित टिप्पणियों को जानबूझ कर पोस्ट एवं शेयर करके उनकी सामाजिक एवं राजनैतिक छवि को धूमिल करने का अनैतिक प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाज में विघटनकारी शक्तियों द्वारा किए जा रहे उपरोक्त आपराधिक कृत्य से सामाजिक समरसता समाप्त होने की संभावना है। इस पोस्ट से सपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा कर इस प्रकार पोस्ट एवं शेयर करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभाध्यक्ष रवींद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, बीरबल राम, कमलेश भारती, पुरुषोत्तम यादव, बदरु दूजा उर्फ बबलू अंसारी, उत्तीर्ण पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें