फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब निकले जापान से मंगाए पुर्जे, नहीं बनी सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के नए भवन स्थित करीब डेढ़ माह से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 22 जून से खराब पड़ी है। जापान से मंगाए गए मशीन के पार्ट्स दो बार खराब निकल चुके हैं। ऐसे में सुविधा शुरू नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट में सिटी स्कैन कराने में मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। अभी मशीन को ठीक होने में दो सप्ताह का समय और लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज रोजाना आते हैं। इसमें कई मरीजों को सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को डॉक्टर सीटी स्कैन के लिए भेजते हैं। जब तीमारदार मरीज को लेकर वहां पहुंचते है, तो बाहर मशीन खराब होने की चस्पा नोटिस पढ़कर लौट आते हैं। घायल और गंभीर मरीजों को प्राइवेट जांच केंद्र का रास्ता देखना पड़ रहा है। वहां पर उनसे तीन से चार हजार रुपए जांच के नाम पर खर्च करने पड़ते हैं। करीब तीन साल से जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन की मुफ्त सुविधा है। जिला अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर पर प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का सीटी स्कैन होता था। 22 जून को मशीन खराब होने के बाद मशीन का पूरा डाटा संकलित कर जापान स्थित कंपनी के मुख्यालय भेज दिया गया। दो बार वहां से संबंधित पार्ट्स भेजा गया, लेकिन खराब ही निकले। मशीन खराब होने से मरीजों व तीमारदारों में नाराजगी है। इस संबंध में सीटी स्कैन सेंटर प्रभारी ने बताया की मशीन बनाने के लिए इंजीनियर शनिवार को आए थे। जो पार्ट्स ट्रांसपोर्ट से आया था खराब निकले। प्रयास किया जा रहा है की दो सप्ताह के अंदर मशीन संचालित कर मरीजों को सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें