फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा/इंदरपुर। बछईपुर चट्टी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक भागा हुआ है।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती निवासी गौरीशंकर चौहान की पत्नी सुभावती देवी (48) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। तबीयत में सुधार न होने पर वह मायके बछईपुर हसनपुर आ गई थीं। 11 जून को बछईपुर स्थित भारत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंची। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक अनिल यादव, निवासी पहराजपुर ने उन्हें कुछ दवाएं दीं और एक इंजेक्शन लगाया। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद सुभावती देवी की तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने परिजनों को बेहतर इलाज के लिए मऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर भाग गया।
महिला की मौत से नाराज परिजनों ने शव को मेडिकल स्टोर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि सुभावती के पुत्र अरविंद चौहान की तहरीर पर आरोपी अनिल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम भी मेडिकल स्टोर की जांच के लिए पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिलने के कारण जांच नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें