फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व प्रधान पर धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। इंदौर गांव के पूर्व प्रधान बृजेश कुमार पांडेय के खिलाफ चोरी और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह कार्रवाई सुरेश चंद पाण्डेय के आवेदन पर न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, जनवरी 2025 में उनकी अनुपस्थिति में आरोपित ने खेत से करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सागौन के पेड़ काट लिए। आरोप है कि आरोपित ने इन पेड़ों को अपने मकान निर्माण में इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान बृजेश पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्से के पेड़ काटे हैं। उन्होंने इसे विपक्षी द्वारा जानबूझकर किया गया षड्यंत्र बताया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें