फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना परिसर में छज्जे के विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान एक युवक ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया था। मारपीट के दौरान उनकी उंगली तोड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना 4 मई की है। नगरा थाने के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव थाना परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान मकान का छज्जा निकालने के विवाद में मीना देवी और विपक्षी अमित यादव निवासी जेठवार थाने पहुंचे थे। एसई दिनेश कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि जब वह दोनों पक्षों से विवाद का कारण पूछ रहे थे, तभी अमित यादव ने मीना देवी के साथ बदतमीजी की। जब सब इंस्पेक्टर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान आरोपी ने सब इंस्पेक्टर के बाएं हाथ की उंगली मरोड़ दी। इससे उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। आरोपी ने पुलिस अधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि सब इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर आरोपी अमित यादव के विरुद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें