फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीवरेज घोटाले में तत्कालीन एक्सईएन और कार्यदायी कंपनी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में घोटाले की भेंट चढ़ी सीवरेज योजना में तत्कालीन एक्सईएन कायम हुसैन और कार्यदायी कंपनी ज्योति बिल्डेटेक के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। तत्कालीन एक्सईएन पर कंपनी को मनमाने ढंग से भुगतान कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने और कार्यदायी कंपनी को फर्जी बैंक गारंटी देने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोपी बनाया गया है। जल निगम शहरी के एक्सईएन अंकुर श्रीवास्तव की तहरीर पर कंपनी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर में वर्ष 2006-07 में सीवर योजना की शुरुआत कुल 97.22 करोड़ की धनराशि से हुई थी। इस धनराशि से सीवर व एसटीपी का निर्माण होना था, लेकिन यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। सीवर निर्माण के लिए शहर को दो भागों में बांटा गया था। सिटी जोन की लागत जहां 52.22 करोड़ थी। वहीं सिविल लाइन जोन के लिए कुल लागत 45 करोड़ निर्धारित थी। कुल 97.22 करोड़ में से 12 करोड़ की धनराशि एसटीपी निर्माण के लिए तय की गई थी। शासन से कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद बतौर कार्यदायी संस्था जल निगम को नामित किया गया और विभाग ने इस कार्य को मेसर्स ज्योति बिल्ड टेक को ठेका दे दिया। 2018 में इस कंपनी ने भी गुजरात की कंपनी ग्रीन लीव को एसटीपी निर्माण की जिम्मेदारी दे दी। एसटीपी शहर से करीब नौ किमी दूर छोड़कर गांव में बनने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर जांच के बाद उपरोक्त कंपनी को फिर से कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन कंपनी की ओर से नहीं कराया गया। इसके बाद विभाग ने जमानत राशि जब्त करने के लिए बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि बैंक गारंटी ही फर्जी है। कंपनी को फिर से बैंक गारंटी जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन कंपनी ने जमा नहीं की। इस पर कंपनी का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कार्यों में बाधा डालने, सरकारी धन के दुरुपयोग में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। वहीं, तत्कालीन एक्सईएन कायम हुकैन को उक्त कंपनी को मनमाने ढंग से भुगतान करने, विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाने आदि का आरोपी बनाया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घोटाले में कायम हुसैन से होगी 9.50 करोड़ की रिकवरी
बलिया। जनपद में हुए एसटीपी निर्माण सीवर लाइन घोटाले में शासन की ओर से तत्कालीन एक्सईएन कायम हुसैन को दोषी पाया गया है। इसके साथ ही उनसे 9.50 करोड़ों रुपए की वसूली भी की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से पत्र जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को लिखा गया है।
सेवानिवृत्त हो चुके कायम हुसैन को जांच के बाद सीवरेज घोटाले का दोषी पाया गया है। जांच के बाद निदेशालय के 9.42 करोड़ की वसूली की संस्तुति की गई थी। चूंकि कायम हुसैन गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। इसलिए इनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली करने के लिए जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को लिखा गया है।

जनपद में हुए सीवरेज घोटाले में उपरोक्त कंपनी और तत्कालीन एक्सईएन को दोषी पाया गया है। निदेशालय के निर्देश पर दोनों पर एफआईआर के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं, कायम हुसैन को आरसी जारी कर वसूली के लिए गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।-अंकुर श्रीवास्तव, एक्सईएन, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें