फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि बीते 31 जनवरी को उसे खेतों में गई थी। घर वापस आते समय दो लोग उसका मुंह दबाकर पास के खेत में ले गए। सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस की कार्रवाई न किए जाने पर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसमें न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें