बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का मूल्यांकन किया।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने देवेंद्र पीजीकालेज बेल्थरा रोड, फतेह बहादुर शिवशंकर सिंह पीजी कालेज ससना बहादुर, स्व. केशव प्रसाद सिंह पीजी कालेज ससना बहादुर, कुबेर महाविद्यालयहसनपुर-जजौली, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी महाविद्यालय विशुनपुर बलेसर का औचक दौरा किया।
महाविद्यालयों की परीक्षा संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीसीटीवी संचालन व नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था को देखकर दिशा-निर्देश दिए। डॉ. अजय कुमार पाण्डेय, डॉ. त्रिपुरारी ठाकुर, डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. संध्या की टीम थी।