बलिया। साइबर थाने ने दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री का डांस करते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ कि शनिवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एडिटेड वीडियो पोस्ट कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशांकर पाठक के निर्देश पर सत्यप्रकाश उपाध्याय और ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में मामले को लेकर साइबर थाने में तहरीर दी गई है। इस दौरान लल्लू सिंह, महाप्रसाद चौबे, विवेक ओझा, अबुल फैज, ज्ञान प्रकाश, बलवंत चौहान आदि उपस्थित रहे। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद