फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फर्जी दस्तावेज के मामले में स्टाफ नर्स पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल से स्थानांतरण के बाद तीन वर्ष से रसड़ा सीएचसी में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत कुमुदलता राय पर रसड़ा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बलिया सीएमओ के निर्देश पर रसड़ा सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मनीष जायवाल की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। रसड़ा अधीक्षक ने बताया कि स्टाफ नर्स कुमुदलता राय निवासी अमारी अमरहट थाना सरायलखंसी (मऊ) की योग्यता संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दो अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग जन्म तिथियां हैं। तथ्यों को छिपाकर नौकरी प्राप्त करने में दोषी पाए जाने का आरोप है।
इसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक के निर्देश पर जांच के बाद नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा किए जाने का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत स्टाफ नर्स के चचेरे भाई ने की थी। विभाग ने जांच के बाद दोषी मिलने पर पिछले महीने ही सस्पेंड कर वेतन रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें