फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा और तोड़फोड़ में चार पटरी दूकानदार नामजद, 150 अज्ञात पर हुई एफआईआर

Sun, 18 Jun 2017 10:49 PM IST
ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पटरी दूकानदारों की ओर से किए गए बवाल और तोड़फोड़ में डा. धनंजय कुमार के तहरीर पर चार पटरी दूकानदारों को नामजद करते हुए 150 से अधिक अज्ञात दूकानदारों पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


शहीद पार्क में पटरी दूकानदारों सामाजिक कार्यकर्ता विकास पांडेय लाला के नेतृत्व में चार दिन से अनशन पर बैठे थे। जिला प्रशासन की ओर से मांगों पर विचार न होने की दशा में पटरी दूकानदारों रहमत अली, मुस्लिम राइन, सरफराज राइन और विकास पांडेय लाला ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था।

जिला अस्पताल में  दूकानदारों व उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया था । इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों ने सीएमएस कक्ष में चैनल बंदकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस डा. धनंजय की तहरीर पर विकास पांडेय लाला, रहमत अली, मुस्लिम राइन, सरफराज राइन को नामजद करते हुए 150 से अधिक अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें