फेफना। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने आठ माह पुराने मारपीट मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
शांति देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। नवंबर 2025 में नीरज के साथ फेफना बाजार में मारपीट हुई। उस पर युवती का पीछा करने का आरोप लगा। अगले दिन शांति देवी आरोपितों के घर गईं, जहां कहासुनी हुई।
इसके बाद आरोपित रामपुकार, रीता देवी, चंद्रकलिया देवी, आरती देवी और अनु लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे। सभी ने घर में घुसकर शांति देवी व नीरज को पीटा। नीरज के कंधे में गंभीर चोट आई, जिससे हड्डी टूट गई। पुलिस द्वारा पहले प्राथमिकी दर्ज न करने पर शांति देवी ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। संवाद