फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
नगर के स्टेशन-चित्तू पांडेय मार्ग स्थित एक दुकान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन दस्ता टीम के सदस्य - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित बाबा कंप्यूटर आनलाइन केंद्र में बृहस्पतिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। चौराहे पर मौजूद टीएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी व कांस्टेबल आशीष कुमार की तत्परता से आग नहीं फैल सकी। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से करीब डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। चित्तू पांडेय चौराहे के पास गाजीपुर निवासी विनय कुमार पांडेय की बाबा कंप्यूटर आनलाइन केंद्र के नाम से दुकान है। यहां बृहस्पतिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, यातायात प्रभारी के तत्परता से आग बगल के दुकानों में नहीं फैल सकी। विनय कुमार ने बताया कि करीब डेढ से दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें