फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बने दो लोगों को पुलिस ने कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस ने बुधवार की रात रसड़ा कोतवाली के सवरा स्थित एक बागीचे में बंधक बनाकर रखे गए दो लोगों को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करवाया। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के पीछे पैसे के लेन-देन का मामला बताया जा रहा है।दुबहर निवासी राधेश्याम वर्मा एवं बिहार के छपरा निवासी उदय कुमार को बदमाशों ने 22 दिसंबर को बंधक बनाकर रसड़ा के सवरा स्थित बागीचे में रखा था। इसकी सूचना बंधक बने राधेश्याम वर्मा के भाई ने पुलिस को दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने तीन सदस्यी टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक बने दोनों लोगों को मुक्त कराया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि करीब 1.70 लाख रुपये का लेन-देन था। जिसके लिए आरोपियों ने दोनों को बुलाया और एक बागीचे में बंधक बना लिया। दुबहर थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि बंधक बना कर रखे गए दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें