बैरिया। तालिबपुर गांव में एक अनुसूचित महिला इंद्रावती देवी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। बैरिया पुलिस ने इस मामले में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बुधवार को इंद्रावती देवी दूध लेने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान श्रीनाथ साह, उनकी पत्नी फलवसिया देवी और पुत्र अवनीश कुमार गुप्ता ने उनसे अभद्रता की । पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।