न्यायालय के आदेश पर कूटरचना कर जमीन बैनामा कराने वाले छह आरोपियों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। नगरा थाना के चंद्रवार दुगौली निवासी राजेश कुमार पुत्र हरिकेश चौधरी ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि अतरौली करमौता निवासी राजनाथ यादव पुत्र स्व. श्रीपत यादव, सुनील कुमार यादव पुत्र राजनाथ यादव, भीमपुरा थाना के करौंदी निवासी सुमन चौहान पत्नी मदन चौहान, आरती चौहान पत्नी जगत नारायण चौहान, मारकंडेय सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, दशमेंद्र चौहान पुत्र राम सुरेश चौहान ने मिलकर उसकी और भाई कमलेश कुमार की चंद्रवार की दुगौली गांव में चार डिसमिल का सब रजिस्टार के यहां से कूटरचना कर कबाला करा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।