फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मारपीट में नौ के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों हुए मारपीट के मामलों में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिवरामपुर चट्टी पर मोबाइल दुकानदार के साथ रंगबाजी व मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने राजपुर निवासी दो भाइयों हरेंद्र कश्यप व धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

छोटकी सेरिया में पति पत्नी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में वादी राजदेव तिवारी की तहरीर पर उनके बेटे-बहू और नातिन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं झोपड़ी उलटने व विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में भोजपुरवा निवासी शिवदहिन यादव की तहरीर पर उनके पट्टीदार रामबिहारी यादव व उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि से सभी मामलों में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें