फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आयुष अस्पताल की सौगात दे सकते हैं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जयप्रकाश नगर में 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर क्षेत्र में एक आयुष चिकित्सालय की घोषणा हो सकती है। उक्त आयुष चिकित्सालय के भवन में ही होम्योपैथी आयुर्वेदिक और यूनानी पद्धति के इलाज की व्यवस्था होगी। जिले में विकास को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें सोनबरसा स्थित सांसदीय कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। सांसद ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के प्रति काफी संजीदा हैं। बलिया उनके लिस्ट में सर्वोपरि है। सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। 2024 तक जिले का बहुत सारा विकास कार्य संपादित हो जाएंगे।जर्जर तार खंभों के चलते विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। लोगों की परेशानी बढ़ी है।
बिजली विभाग के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों से वार्ता की गई है। समाधान बरसात आने से पहले कर लिया जाएगा। भूमिगत केबल बिछाने के अलावा जर्जर तारों को बदलकर खंभों पर केबल लाइन खींचना व सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने पर विद्युत विभाग के अधिकारी सहमत हो गए हैं। सांसद ने कहा कि जल्द ही 11/33 केवीए के नए विद्युत उपकेंद्र के लिए लालगंज में भूमि पूजन किया जाएगा। उपरोक्त विद्युत उपकेंद्र जाने पर लालगंज के इलाके में विद्युत आपूर्ति में आने वाली दिक्कत दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

बलिया संसदीय क्षेत्र में 25 हजार करोड़ की लागत से 200 से अधिक सड़कें बन रही हैं। महुली घाट पर भी गंगा के ऊपर पक्का पुल को बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसके लिए आधिकारिक घोषणा करेंगे। गंगा पार के गांव नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदईछपरा के डेरा सहित आसपास के गांवों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें