फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समाचार विक्रेता से मारपीट में नौ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाचार पत्र विक्रेता के परिजनों से मारपीट के मामले में गीता देवी पत्नी पिंटू यादव की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ बलवा, जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ यादव, कलावती देवी व गीता देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों ने उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र से शिकायत कर कानूनगो पर विपक्षी से मिलकर रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। बैजनाथपुर निवासिनी गीता देवी पत्नी पिंटू यादव ने बैरिया थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में विजय यादव, रघुनाथ यादव, आनंद यादव, दीपक यादव, धर्मजीत यादव, सर्वजीत यादव, पंकज यादव, मनजीत यादव व सचिन यादव ने एक राय होकर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। मारपीट में महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि एक बार पहले पैमाइश हो चुकी है। बावजूद कानूनगो ने विपक्षी से मिलकर दूसरी रिपोर्ट लगा कर विवाद को जन्म दे दिया। विपक्षी विजय यादव ने भी समाचार पत्र विक्रेता बुजुर्ग शिवकुमार यादव सहित 11 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने कहा कि नायब तहसीलदार राजेश यादव को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें