फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रा से अभद्रता के आरोप में प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया) । क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा पांच की एक छात्रा के साथ अभद्रता और गलत हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सिकंदरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली करीब छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर शौचालय के समीप बुलाया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ अमर्यादित व्यवहार और गलत हरकत की। किसी तरह वहां से बचकर निकली छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा की मां ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी शिक्षक का आचरण पहले भी संदिग्ध रहा है।
ग्रामीणों और परिजनों का दावा है कि विद्यालय में अन्य छात्राओं के साथ भी पूर्व में ऐसी घटनाएं होने की चर्चाएं रही हैं, लेकिन लोक-लाज और डर के कारण पहले कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने एक स्वर में आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने और कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस टीम ने विद्यालय और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रारंभिक सूचना दी गई है। उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें