फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सराफ को गोली मारने में चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम बदमाशों ने सराफा व्यवसायी राजन सोनी को गोली मार दी थी। मामले में घायल के भाई पंकज सोनी की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने सहित कई धाराओं में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह, विशाल उर्फ काली, प्रियांशु वर्मा व पीयूष सिंह निवासी तालिबपुर ने राजन सोनी से कई बार रंगदारी मांगी थी। यह लोग धमकी दे रहे थे कि रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंदकर मैं और मेरा भाई राजन बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में अंजनी साव के घर के सामने चारों आरोपी खड़े थे। पहले हमारी बाइक को गिरा दिया। इसके बाद हमारे पास मौजूद नकदी छीनने का प्रयास किया। आरोपियों को धक्का मारकर पैदल ही भागने की राजन ने कोशिश की। इसपर बदमाशों ने फायर कर दिया। राजन घायल हो गया। एसएचओ रमायण सिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें