चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड-चौकिया मार्ग पर एक मार्बल की दुकान के सामने 4 फरवरी की देर शाम रोडवेज से अनुबंधित बस की चपेट में आने से बाइक सवार अकबर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई।
मामले में युवक के पिता मंजूर की तहरीर पर पुलिस ने चालक आशुतोष राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसएचओ संजय शुक्ला ने बताया है कि हिता का पूरा थाना रसड़ा निवासी मंजूर ने दी तहरीर में बताया है कि मेरा बेटा अकबर 4 मार्च को 9:55 बजे रात को अपने रेस्टोरेंट के मालिक अब्दुल कादिर को बाइक से उनके घर छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान चौकियामोड़ की ओर से रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दी। चालक आशुतोष कुमार राय निवासी कपरिया थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था।
हादसे में मेरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सात मार्च को उसकी मौत हो गई। परिजन युवक का शव लेकर अपने घर पहंुचे और पुलिस को शिकायत की, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।