फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मारपीट, तोड़फोड़ के मामले में 7 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बाइक सटने को लेकर विवाद हो गया। 7 लोगों ने मिलकर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। घटना में 3 बाइक, एक ई-रिक्शा, 10 कुर्सियां तोड़ दीं। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि पीड़िता शीला देवी पत्नी अरविंद राम ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बेटी किरन का जन्मदिन मनाया जा रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भोज था। इसी दौरान गांव के ही रामविचार, अभिनाश, अनिल, सुशील, अमीत, सूरज और चन्दन मोटर साइकिल से वहां पहुंचे। अनिल ने अपनी बाइक खाना खा रहे लोगों से सटा दी। मना करने पर सभी आरोपियों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें