नरही। थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया नई बस्ती में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राजमिस्त्री वीजेंद्र चौहान (55) की पांच फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। गड़वार थाना क्षेत्र के बंगला रतसड़ निवासी वीजेंद्र चौहान (55) कुल्हड़िया नई बस्ती में निर्माणाधीन मकान में दीवार बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करीब पांच फीट की ऊंचाई पर काम करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल गिर गए। सूचना मिलने पर नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।