बलिया। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है।फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से चल रहीं 12 दुकानों 8400 रुपये जुर्माना वसूला। 24 घंटे के अंदर दुकानों को हटाने की चेतावनी।
जिला और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने चित्तू पांडे चौराहे से रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम अभिनेंद्र सिंह ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकान की हद में ही अपना सामान रखने की हिदायत दी। अभियान का नेतृत्व एसडीएम अभिनेंद्र सिंह ने किया।
इस दौरान नपा के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, तहसीलदार मनोज राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, राजस्व निरीक्षक अर्जेश मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, लिपिक भारत भूषण मिश्र, अनिल राम, संतोष पाण्डेय, संतन आदि सम्मिलित रहे। संवाद