फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदई छपरा निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मुनेन्द्र कुमार यादव
विज्ञापन
दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदई छपरा निवासी बीएसएफ जवान मुनेन्द्र कुमार यादव (55) का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को पैतृक आवास पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।
विज्ञापन


तिरंगे में लिपटे जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ‘मुनेन्द्र यादव अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंतिम यात्रा पचरुखिया गंगा घाट पहुंची, जहां बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों तथा बैरिया कोतवाल राजेंद्र कुमार सिंह व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 राउंड की सलामी देकर जवान को सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश मुन्ना, वर्तमान अध्यक्ष दशरथ यादव, प्रधान उपेंद्र यादव, पूर्व प्रधान मनोज यादव, सचिन सिंह, अंटू सिंह, अमित पाल, संजय यादव समेत सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान के सैनिक भाई मुन्ना समेत सभी भाइयों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


जवान के पुत्र रितिक यादव ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। अंतिम विदाई का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब बीएसएफ अधिकारी ने मुनेन्द्र यादव के पार्थिव शरीर से तिरंगा उतारकर उनके पुत्र रितिक को सौंपा। तिरंगा हाथ में लेते ही रितिक भावुक होकर रो पड़े।

कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन एवं सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूबेदार सुरेश यादव, बैरिया सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, अध्यक्ष बलिराम यादव, लखन लाल यादव, महेश गुप्ता, शिवजी यादव, राजनारायण पासवान, कमांडो अवनीश कुमार कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें