फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के नगरी पटखौली गांव में रविवार की सुबह दो पट्टीदारों में जमीन विवाद में लाठियां चलने लगी। जिसमें पांच लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

नगरी पटखौली निवासी तारकेश्वर गिरी (45) तथा उमेश यादव (35) के बीच जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर कुछ निर्माण कर रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के लोग निर्माण का विरोध करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें एक पक्ष के राजुकमार गिरी (48), सुनीता (40) पत्नी तारकेश्वर, सुधांशु शेखर (20) पुत्र राजकुमार गिरी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से उमेश यादव (35) घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों पक्ष के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें