फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी को लेकर मारपीट, 10 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव बाजार में शुक्रवार की देर रात छींटाकशी को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। इस घटना से दो गांवों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ताड़ीबड़ागांव चट्टी पर शुक्रवार की रात ताड़ीबड़ा गांव और पाल चंद्रहा के युवकों में छींटाकशी को लेकर बहस हो गई। ताड़ीबड़ा गांव के युवकों ने पाल चंद्रहा के दोनों युवकों को पीट दिया। पाल चंद्रहा से कुछ लोग सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ा गांव के मैदान में ताड़ीबड़ा गांव के युवक को पीटने लगे। शोर सुनकर ताड़ीबड़ा के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के सोनू यादव, सतेंद्र यादव, पंकज यादव, रामप्रकाश, अवधेश यादव तथा दूसरे पक्ष के मुकेश सिंह, लक्की सिंह, रोहन घायल हो गए। घायलों में अवधेश, कैलाश व पंकज को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नगरा पुलिस को दोनों पक्षों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मनोज यादव पुत्र इंद्रासन यादव निवासी ताड़ीबड़ागांव को गिरफ्तार किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें