फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन को लेकर मारपीट, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सोमवार की अपराह्न थाना क्षेत्र के जमुई गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया। बताया जाता है कि कन्हैया प्रसाद घर के सामने ग्राम सभा की जमीन को अपना बताकर कब्जा कर रहे थे। जिसे पड़ोसी अवधेश कुमार ने अपना बताकर कब्जा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें एक पक्ष से केहैया 40, कृष्ण कुमार 50 और जानकी देवी 48 तथा दूसरे पक्ष से निशा देवी 32 और अवधेश कुमार 37 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें