रेवती। थाना क्षेत्र के भोजछपरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी रेवती पर कराया गया।
गांव के राजदेव और जय प्रकाश के जमीन के बंटवारे का विवाद सालों से चल रहा है। बीते माह राजस्व विभाग ने पैमाइश भी किया लेकिन विवाद का निपटारा नहीं हो सका। आरोप है कि बुधवार की शाम एक पक्ष की महिलाएं अपने डेरे से घर की तरफ आ रही थी, इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए तथा मौके पर जम कर ईंट पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के राजदेव, रामकुमारम, मुन्नी तथा दूसरे पक्ष के जयप्रकाश, शिवधन, योगेन्द्र , सुगंधी और कमलेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने मामले को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीीर दी है मामले में कार्रवाई की जा रही है।