फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा के जल्पा चौक में आई बरात में डीजे पर डांस को लेकर मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम भदोही से बरात आई थी। जल्पा चौक में परछावन का कार्य चल रहा था। उसी समय डीजे पर डांस को लेकर कुछ लोगों में आपसी कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसमें राजू चौहान (35), भूषण चौहान (15) निवासी भीखपुरा मोहल्ला, टिंकू कसेरा (30), लालू कसेरा (35) निवासी मोहल्ला चांदनी चौक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें