नोट एक्सचेंज करने के लिए बैंकों के बाहर सुबह सात बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। 500 और 1000 रुपये के नोट पर बैन लगने के बाद आज पांचवें दिन रविवार को भी बैंक खुले रहे। वहीं दूसरी ओर एटीएम के नहीं खुलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फुटकर पैसे के लिए लोग लाइन में लगकर काफी जद्दोजहद करते रहे। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी बैंकों पर प्रात: सात बजे से ही महिला, पुरुषों समेत बुजुर्गो की लंबी कतार देखने को मिली। जहां लोग भूखे-प्यासे दिन भर हाफते रहे।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंकों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एटीएम के बंद होने के कारण लोगों में और परेशानी बढ़ गई। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी नित्य की भांति शादी और मरीजों के तीमारदारों को हुई। बावजूद कोई भी व्यक्ति विरोध नहीं कर रहा है। बल्कि एक स्वर से मोदी के साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा करते नजर आए।