फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मां-बेटे पर भी नकेल: बलिया में किशोरी से दुष्कर्म के बाद भ्रूण हत्या, अस्पताल संचालक और डॉक्टर गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 10:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

किशोरी से दुष्कर्म, फिर गर्भवती होने पर आरोपी युवक की मां ने किशोरी को डरा-धमकाकर एक निजी चिकित्सालय में गर्भपात कराया। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल के संचालक और तथाकथित महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी के साथ दुष्कर्म, फिर गर्भवती होने पर जबरन चिकित्सालय में ऑपरेशन कर गर्भपात कराने के मामले में रेवती पुलिस ने कार्रवाई में जुटी हुई है।  जिस अस्पताल में गर्भपात कराया गया था, उस अस्पताल के संचालक, तथाकथित महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार जाकर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सुरेमनपुर दियराचंल के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ काफी दिनों तक एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती हो जाने पर युवक की मां जबरन बैरिया के सुमन चिकित्सालय में ले जाकर डरा धमका कर ऑपरेशन के माध्यम से गर्भपात करा दिया।

आरोपी मां-बेटे पहले से गिरफ्तार

उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के निर्देश पर रेवती पुलिस ने किशोरी के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी छोटेलाल बिंद पुत्र स्व. श्रीभगवान बिंद और छोटेलाल की मां कांता देवी निवासी गोपाल नगर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुमन चिकित्सालय को सील कर दिया।

Trending Videos

पुलिस ने सुमन चिकित्सालय के संचालक अमरनाथ पासवान, कथित महिला चिकित्सक डॉ. सुमन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सालय में कार्यरत बिहार निवासी डॉ. मनीष फरार बताए जा रहे हैं। एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बिहार भेजी गई है।
विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रहा अवैध नर्सिंग होम का संचालन

बैरिया क्षेत्र के बैरिया, रानीगंज, टोला शिवन राय, लालगंज सहित आसपास के बाजारों व कस्बों में दर्जन भर से अधिक अवैध तरीके से बिना पंजीकरण के नर्सिंग होम अथवा निजी चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं। इसमें इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता चर्चा में है।

उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा चुका है। अगर स्वास्थ्य विभाग ऐसे फर्जी चिकित्सालयों या नर्सिंग होम पर कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाता है तो वह अपने तरीके से कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें