फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मरीजों को मिली विधायक निधि से सहायता

Tue, 29 Dec 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना विधानसभा के भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर गंभीर रूप से पीडि़त मरीजों को विधायक निधि से स्वीकृत आर्थिक सहायता का बैंक ड्राफ्ट वितरण किया। इसके लिए क्षेत्र से नौ मरीजों को चार लाख 51 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन



विधायक निधि से स्वीकृत कराकर भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को प्रत्येक मरीजों को डिमांड ड्राफ्ट वितरित किया। जिसमें न्यूरो रोग से पीडि़त जयराम शर्मा को 50 हजार, सोबइबांध की चंद्रावती देवी को 60 हजार, जंगली वर्मा कोटवां को 50 हजार, आनंदी राय पत्नी राजेंद्र प्रसाद राय नरहीं को 75 हजार, शर्मा यादव पुत्र रामस्वरूप यादव ग्राम बढ़वलिया को 55 हजार

, आशीष  गुप्त पुत्र अनग्राहित प्रसाद ग्राम फरहाटार को 11 हजार, कलावती देवी पत्नी अरविंद वर्मा ग्राम बैरिया नरहीं 50 हजार, रंजू सिंह पत्नी प्रिंस कुमार को 50 हजार, दयाशंकर सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह भलुही 50 हजार को सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें