युवती को भगाने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
दयाछपरा। हनुमानगंज चौकी इंचार्ज मंगलवार की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा पहुंचे और दयाछपरा के राजाबाग निवासी तारकेश्वर यादव उर्फ बुढ़ा व उनके पुत्र सरोज यादव को हिरासत में लेकर अपने साथ लेते गए। जिससे ग्राम सभा में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई। हनुमानगंज चौकी इंचार्ज रामेश्वर पांडेय ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी एक युवती को भगा ले जाने के आरोप में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी बहन के घर सुखपुरा थाना क्षेत्र के गोबरही गांव में आई थी और वहीं से युवक उसे भगा ले गया। जिसके बाद युवती के बहनोई द्वारा सुखपुरा थाना में मु़कदमा दर्ज किया गया था।