फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेटी की शादी देखने कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Fri, 17 Mar 2023 11:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। बलिया-बैरिया मार्ग के भरसौंता पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वार्ड ब्वाय की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के चौबे छपरा निवासी चंद्रशेखर प्रसाद मौर्या (50) बेटी की शादी के सिलसिले में हल्दी क्षेत्र में गए थे। वहां से शहर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। अभी वे भरसौता स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचवाया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर बसंतपुर सीएचसी पर वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात हैं। उनकी मौत की खबर सुन स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें