फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिता ने पुत्र की हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गडवार थाना के पखनपुरा गांव के समीप मंगलवार को डेरा पर हरिकेश यादव (26) का शव पड़ा मिलने मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पजिरनों ने शव से आंखे गायब होने व शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान होने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस परिजनों के सवालों का जबाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता विजय यादव का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन का विवाद है, जिसमें कुछ दिन पूर्व धमकी भी मिली थी। घटना की शाम को कुछ लोगों ने उसे शराब पिलाई। उसके चंद घंटे बाद उसका शव डेरा के पास लहलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना देने वाले ने एक्सीडेंट की अफवाह फैला दी।
विजय यादव ने अज्ञात बदमाशों पर धारदार हथियार से पुत्र की हत्या कर आंखे निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही थाना प्रभारी संजय शुक्ला पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। विजय ने कहा कि अगर थाना पुलिस मामले का खुलासा नहीं किया तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जांच की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी संजय शुक्ल कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट में एक्सीडेंट से मौत होने की बात आई है। हत्या का आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें