फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के लिए काश्तकारों ने दी सहमति

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के लिए बैठक करते कश्तकार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में काश्तकारों की बैठक में धनुष यज्ञ मेले के लिए सहमति बन गई। परंपरा है कि मेला लगने के पूर्व सबसे पहले आश्रम के पीछे जिन काश्तकारों की जमीन में मेला लगता है उनसे सहमति लेना जरूरी होता है। मेल के लिए आयोजन ग्राम प्रधान कोटवा ने पहले ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन में उप जिलाधिकारी बैरिया को पत्र देकर अनुमति मांगी थी। ऐसी परिस्थिति में एसडीएम ने अनुमति प्रदान कर दी थी। जिसके क्रम में सोमवार को आश्रम परिसर में काश्तकारों से बैठक में परंपरागत अनुमति ली गई। लेखपाल लाल साहब ने बताया कि अब मेले की शुरुआत हो गई। मेला परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। बैठक में सुदामा सिंह, प्रमोद सिंह, राजन सिंह, धीरज सिंह, रमाशंकर सिंह, राजू सिंह, विपुल सिंह, उमेश सिंह, रमेश सिंह, रामजी सिंह, रवि सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, रमेश सिंह, ग्राम सचिव जय नारायण यादव, लेखपाल लालसाहब, मदन यादव, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें