फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनशन

विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह कस्बा ​में प्रदर्शन करते गोंड समाज के लोग।सं
विज्ञापन
बांसडीह। गोंड जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए गोंड समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार से तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनजी गोंड के नेतृत्व में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन जी गोंड ने आरोप लगाया कि तहसीलदार जानबूझकर गोंड जाति के प्रमाण पत्र निर्गत नहीं कर रहे। जिससे समाज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती, लेखपाल भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से मुन्जी गोंड, कृष्णा गोंड, आनन्द प्रकाश गोंड, सूर्य गोंड, मनीष प्रताप गोंड, रणजीत गोंड, परमात्मा गोंड, राजा गोंड, अजय गोंड, अशोक गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें