रेवती। नगर में बंदरों से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को नगर के वार्ड 11 में बंदर के काटने से दो युवतियां घायल हो गईं। अजय श्रीवास्तव की पुत्री श्वेता (20) अपने घर की छत पर पड़ोस के मुन्ना चौहान की पुत्री सविता चौहान (18)के साथ कुछ कार्य कर रही थी। इस बीच छत पर बंदर आ गए। दोनों युवतियों ने जैसे ही बंदर को भगाने का प्रयास किया। बंदर हमला की मुद्रा में आकर कूदते हुए श्वेता को पैर में और सविता को पीठ पर काट कर दूसरी छत से होते हुए भाग गया। परिजनों ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर ले जाकर उपचार कराया। संवाद