फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो लेखपालों के निलंबन के बाद समाप्त हुआ अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील परिसर में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चार दिनों से चल रहा संजीव गिरि का आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। विधायक उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि रमेश सिंह व उपजिलाधिकारी द्वारा अनशनकारी संजीव गिरि को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने संजीव गिरि से मारपीट के मामले में दो लेखपालों को निलंबित कर दिया था। अनशनकारी संजीव गिरि की चिकित्सीय जांच में पेशाब से खून आने, बार-बार बेहोश होने के साथ-साथ लेखपाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन का पुतला फूंकने का क्रम दिन भर चलता रहा। साथ ही अनशनकारी के समर्थन में भाजपा, सपा, बसपा के नेता सहित सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व रामइकबाल सिंह ने भी अनशनकारी की मांगों को पूर्ण किए जाने की बात कही गई थी। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, इनल सिंह, भानू सिंह, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें