फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों की समस्या को लेकर अनशन

Tue, 13 Jun 2017 11:07 PM IST
ballia
विज्ञापन
दुकानदारों को संबोधित करते सामाजिक कार्यकर्ता विकास पांडेय लाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
पटरी दुकानदारों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को शहर के चौक स्थित शहीद पार्क के सामने छात्र नेता विकास कुमार पांडेय लाला ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पटरी दुकानदारों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



छात्र नेता लाला ने कहा कि पटरी दुकानदारों की समस्या पिछले आठ महीने से चल रही है। इसके चलते वह जीविका को भी सुचारु रूप से नहीं चला पा रहे हैं। कहा कि इस समस्या को सुलझाने के लिए कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और दुकानदारों को स्थान देने के बजाए डंडे से भगाने का काम किया जा रहा है।

आरोप लगाया कि जो दुकानदार मोटी रकम देते हैं उन्हें राहत दी जाती है जो नहीं देते हैं उन्हें भगाया जाता है। गोंडवाना पीपुल्स पार्टी के अरविंद गोंडवाना भी अनशन पर बैठकर आंदोलन का समर्थन किया। राहुल सिंह सागर ने कहा कि जाति-पाति से उपर उठकर पटरी दुकानदारों का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन



इस मौके पर रहमत अली, शशांक पांडेय, छोटू उपाध्याय, रवि कुमार यादव, रवि कुमार गुप्ता, आशीष कुमार तिवारी, शुभम सिंह, फैयाज अहमद, सोनू कुमार, सुनील कुमार, अब्दुल लतीफ, मुहम्मद गनी, मुहम्मद मुस्लिम आदि थे। अध्यक्षता आशीष कुमार मिश्र व संचालन अचिन्तय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें