फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 25 सितंबर को किसान करेंगे बलिया में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
पुस्तकालय भवन नगरा में आयोजित बैठक को संबो​धित करते भारतीय किसान संघ के पदा​धिकारीगण।आयोजक
विज्ञापन
इंदरपुर। भारतीय किसान संघ के लखनऊ में हुए प्रदेश अधिवेशन में लिए गए निर्णय के क्रम में नगरा विकासखंड इकाई की बैठक आत्मानन्द सिंह की अध्यक्षता में पुस्तकालय भवन नगरा के सभागार में हुई। प्रांत महामंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को जनपद मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में सभी विकास खंडों में बैठक की योजना है। जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं के लिए 25 सितंबर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सहकारी चीनी मिल, माधोपुर रसड़ा को संचालित कराना, अहिरौला रजबाहा से पानी टेल तक पानी पहुंचाने, पराग डेयरी बलिया का पुनः संचालन कराना आदि मांगें रखी जाएंगी। प्रांत मंत्री अश्विनी कुमार सिंह व जिला जैविक प्रमुख रविन्द्र यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। रमायण यादव, संजय पटेल, रामानन्द यादव, गोपाल सिंह, सुरेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें