फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अर्नब से बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए किसान संगठनों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित कंपनी बाग में जिला​धिकारी को पत्रक देने से पूर्व आयोजित बैठक को संबो​धि
विज्ञापन
बलिया। अर्नब चक्रवात से किसानों की खड़ी फसलों को हुए नुकसान के बाद भारतीय किसान संघ ने मुआवजे के लिए आवाज बुलंद की है।संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराने और किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व विभाग की टीम जल्द खेतों का सर्वे कर नुकसान का आकलन करे। इसके बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से फसली ऋण लेने वाले किसानों को बीमा कंपनी से भी क्षतिपूर्ति दिलाने की व्यवस्था की जाए। संघ ने बैरिया विकासखंड के टीएस बंधे पर स्थित देवपुर रेगुलेटर में जमा गाद (सिल्ट) हटाने की भी मांग की। कहा कि इससे जल निकासी सुचारु होने के साथ ही बंधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ज्ञापन में संबंधित राजस्व कर्मियों को शीघ्र सर्वे पूरा करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
इस मौके पर जिलामंत्री राजीव सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, दयानंद राय, रवींद्र सिंह, मुन्ना सिंह, आत्मानंद सिंह, उमाशंकर और दिग्विजय आदि रहे। संघ ने चेतावनी दी कि समय रहते सर्वे और मुआवजे की कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार ने किया निरीक्षण : फेफना। अर्नब तूफान के कारण क्षेत्र में तेज हवा और बारिश हुई। इससे खेतों में धान की फसल गिरकर प्रभावित हो गई। किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तहसीलदार अभिषेक कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित खेतों में गिरी धान की फसल का जायजा लिया। इस दौरान नुकसान की स्थिति का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें