सागरपाली। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की चिह्नित भूमि की सर्किल रेट को लेकर किसानों में आक्रोश है। खोरीपाकड़ श्रीराम जानकी मंदिर पर खोरीपाकड़, माल्देपुर, हैबतपुर, दरामपुर, नसीराबाद, मुबारकपुर व सरफुद्दीनपुर के किसानों की बैठक हुई। रजिस्ट्री का विरोध किया गया। किसानों ने भूमि की सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। डॉ. रामसुरेश राय ने कहा कि कोई भी राजस्व अधिकारी मुआवजा राशि की स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। श्री निवासी राय ने कहा कि प्रशासन किसानों संग बैठक कर सर्किल रेट बताएं। बैठक में वशिष्ठ राय, महेंद्र राय, भगवान मिश्र, हरेराम राय, कमलेश राय, टनन पांडेय, विक्रमा पांडेय, भीम राय, जयप्रकश पांडेय आदि मौजूद रहे।